सोमवार, 19 सितंबर 2022

घर सँवारे (कोनमेरी मेथोड)

           घर सँवारे  (konmerimethod) 

त्योहार का महीना आने वाले है दुर्गापूजा, दिवाली घर की साफ सफाई इस बार konmerimethod से करे और अद्भुत सुख शांति अनुभव करे। और अपने सपनो के घर को बिल्कुल नया लुक दे। 

साफ सफाई तो सभी करते हैं  । लेकिन फिल्हाल konmerimethod method काफी चर्चित है। इसमें आप लोकेशन नही कैटेगरी के आधार पर साफ सफाई करे। कम मेहनत मे ज्यादा काम।गोड्रेज खचाखच् कपड़ो से भरा हुआ फिर भी पहनने को वस्त्र चुनाव में उधेड़बुन, इस समस्या का समाधान के लिए आए चलते हैं konmerimethod पे।   

आजकल शॉपिंग जरूरत कम फैशन ज्यादा हो गया है। शॉपिंग के बहाना चाहीये। जबकी फैशन और ट्रेंड रोज़ बदल रहा है। रिश्ते नाते, शादी, कहीं जाना है गोड्रेज खचाखच् कपड़ो से भरी हुई हैं। पहने कौन समझ नहीं पा रही हैं। चुकी महिलाएं फैशन और कपड़ो की शौकीन होती हैं। शॉपिंग की भी। 🙏कारण कपड़ो के भंडार। इस से निजात  के लिए konmerimethod अपनाईये। ये एक जापानी method मेरीकांडों नामक जापानी नागरिक द्वारा खोज की गई है। 2014 में एक किताब द लाइफ चेंजिंग मजिक ऑफ टाइडिंग अप के द्वारा चर्चित हुई। और आज कई देशों में इसको अपनाया जा रहा है। जो काफी हद तक सफल उपयोग साबित हुई है। ये method घरों के सभी समान को व्यवस्थित रखने के तरीके पे आधारित है। जैसे- कपड़ा, किताब, जूते, पेपरअप्स, ये method घरों में पड़े बेकार समानो से छुटकारा दिलाता है। इसमें जमाखोरी मना है। 

इसमें पूरे घर के समान को पाँच कैटेगरी मे बाँट ले,,1,,कपड़े नये पुराने सभी। ,,2,,किताबें सभी प्रकार के,,3,,कोमोनो फालतू बेकार समान,,4,,पेपर अप्स,,5,,सेंटीमेंटल item। 
इसमें पहले घरों के सारे कपड़े नये पुराने एक जगह लेकर रख लो। उसके बाद एक एक कपड़े, जूते वगेरह को बारी बारी से उठाए और खुद से पूछे क्या इससे आपको खुशी मिलती हैं। अगर हाँ तो रख लो। फिर दोबारा दूसरे कपड़ो में आपको लगता हैं की उब गया हूँ लेकिन काम आयेगा तो रुके और konmerimethod का उपयोग करे इसे हटा दो दूसरे को जरूरत मंद को क्युकी यकीन मानिये ये सिर्फ जगह लेगा। फिर उसके बाद तीसरा समान लगे की बेकार है फालतू है तो उसको उठा के धीरे से इतने दिन साथ देने के लिए thanx बोले और कचरे में डाले। 
शिंतो धर्म में हर वस्तु मे आत्मिक ऊर्जा होती है। वस्तु को जिस नज़र से देखोगे वही अनुभव होगा। उदास हुए तो उदासी आयेगे हँसे खुश हुए तो खुशी आयेंगे। कहते हैं कपड़ो को इज़्ज़त दो वो आपको इज़्ज़त देता भी है दिलवाता भी है। इसे आपका घर हल्का लगेगा। सुख शांति मिलेगी मैरी कांडों की यह विधि घर की खुबसुरती मे चार चाँद लगा देती हैं। तो इस बार सफाई konmerimethod के साथ 🙏🙏

कोई टिप्पणी नहीं:

represented by qrb

indian environment

     indian environment & awesome pic Protecting the environment is essential for our survival. We must reduce our carbon footprint by u...