#jeevananand लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
#jeevananand लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 11 सितंबर 2022

🐇जीवन आनंद 🦢


                                🌳🌹जीवन आनंद🌹🌳

       जीवन आनंद

जीवन आनंद एक व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशी का एक अनुभव है। यह एक ऐसी स्थिति है जब व्यक्ति जीवन के अलग-अलग पहलुओं का आनंद लेता है, जैसे कि उसके साथी, परिवार, समुदाय, खान-पान, मनोरंजन, ध्यान, अध्ययन आदि। जीवन आनंद का मूल मंत्र होता है कि व्यक्ति जीवन को अपनी प्रियतम चीजों से भर दे जो उसे संतुष्टि और खुशी देते हैं।जीवन आनंद और जिम्मेदारी दोनों जीवन में बहुत महत्वपूर्ण हैं। जीवन आनंद हमारे मन और शरीर के लिए आवश्यक होता है जबकि जिम्मेदारी हमारी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी को दर्शाती है। दोनों का संतुलन रखना जीवन में सफलता के लिए आवश्यक होता है।

जीवन आनंद का अनुभव व्यक्ति के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यह उसे एक सकारात्मक दृष्टिकोण देता है, जो उसके जीवन को और भी उत्तेजित करता है। इसके अलावा, जीवन आनंद का अनुभव व्यक्ति की मानसिक और शारीरिक स्वस्थता के लिए भी बहुत लाभदायक होता है।

जीवन आनंद का अनुभव हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग होता है। इसे प्राप्त करने के लिए, व्यक्ति को अपने जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में खुशी और संतुष्टि की तलाश करनी चाहिए।

जीवन है तो संघर्ष जारी रहेगा। क्युकी मानवयोनी मे धरती पर तो स्वयं ईश्वर को भी संघर्ष करना पड़ा था। उदाहरण श्री राम। श्री कृष्ण है। इस लिए जब जिंदगी में दुःख तखलीफ आये तो शांति से विचार करे। धीरज रखें इंतज़ार करे। क्यों की दुःख के बिना सुख की अनुभूति हो ही नही सकती जिसने दुःख झेला है वही सुख को समझेगा। 
आप पुराना जूता पहनकर  भी कंकड़ भरे उबड़ खबड़ रास्ते पर आराम से चल सकते हो लेकिन नये जूते मे कंकड़ रख के साफ सुथरे रास्ते में कुछ कदम भी नही चल पाओगे। अपनी कमजोरी पर अफसोस करने, लोगो पे गुस्सा करना, किसी की बात पे दुखी होना छोड़ दो। इसपे प्रतिक्रिया बिल्कुल नहीं दो। क्युकी ये तुम्हारी भावना है जिसपे तुम्हारा नियंत्रण होना चाहिए। कुछ उदाहरण सुनील छेत्री भारत के फुटबॉल कप्तान जो कभी दर्शकों के दुर्व्यवहार का शिकार हुई लेकिन मानसिक संतुलन बनाये रखा( बदला लेने इर्ष्या भाव संबंधी कोई प्रतिक्रिया नही दी मतलब जूते मे कंकड़ नही रखा) और अपने मेहनत को ऊर्जा को सही दिशा में लगाया और अपनी मेहनत से दर्शकों का दिल जीता और देश में 🏈फुटबॉल की लोकप्रियता बढ़ाई। भारत की ओर से सबसे ज्यादा मैच और गोल् इनके नाम है। जीवन आनंद की आकांक्षा।जीवन आनंद को  प्रभावित करने वाली आकांक्षाएं व्यक्ति के व्यक्तिगत रूचियों, इच्छाओं और आवश्यकताओं पर आधारित होती हैं। ये आकांक्षाएं व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि, संतुष्टि और सकारात्मक भावनाओं को उत्पन्न कर सकती हैं। नीचे कुछ ऐसी आकांक्षाएं हैं जो जीवन आनंद को प्रभावित कर सकती हैं:अधिक समय अपने पसंदीदा गतिविधियों में बिताना। ये गतिविधियां कुछ भी हो सकती हैं, जैसे कि खेल, कला, संगीत आदि।अधिक समय परिवार और मित्रों के साथ बिताना। अच्छी दोस्ती, परिवार और रिश्तों को बढ़ावा देना और संबंधों को मजबूत करना जीवन में अनंत आनंद और समृद्धि लाता है।स्वस्थ रहना। अच्छी सेहत एक शांत, खुशहाल जीवन के लिए आवश्यक है। स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम, सही खानपान और नियमित जाँच-परख जरूरी होती है।सीखने का शौक रखना। सीखने का शौक रखना

जीवन में सही और पर्याप्त लगन से विकास और सफलता प्राप्त कि जा सकती हैं। वर्तमान समय कैसा भी हो सही दिशा निर्धारित और विकासशील मानसिकता से सफलता के अनंत सामर्थ्य है। हमारी बुद्धि का ज्ञान हमारी मान्यताओं पर निर्भर करती हैं। सफल वे होते है जो अपनी कुशलताओ को निर्धारित नही मानके उसके समाधान पे पूरी ताकत लगा देते हैं। सफल बनने के लिए अपने उपर फेकें गए पथरों कंकड़ से अपना घर बना लो। ऐसी मानसिकता से ही सफलता प्राप्त होता है। यदि आपको पीछे नही जाना है तो कभी पीछे मुड़ कर नही देखें। अपने आप को जाने। 🌹🌳🙏🙏परिवार के साथ वक्त बिताना जीवन का सबसे बड़ा आनंद है।https://youtube.com/shorts/bTTBJIdRgWY

represented by qrb

दर्द कम चिंता ज्यादा:- मध्यम वर्ग की जिंदगी

मध्यम वर्ग की ज़िंदगी : दर्द कम, चिंता ज्यादा 🌞 सुबह की शुरुआत सुबह के 10 बजे से पहले रोज़ की तरह मैं स्कूटी से ऑफिस जा रहा था।...