शनिवार, 29 अक्टूबर 2022

विश्व में सबसे ऊँचे शिव जी

                    विश्व में सबसे ऊँचा शिव जी की प्रतिमा

 दीवाली की तस्वीर

राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा मे विश्व की सबसे ऊँची भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित की गई है।जो भारत के लिए गौरव की बात है। 

नाथद्वारा मे गणेश टेकरी पर 51 बीघा जमीन पर बने इस आस्था केंद्र मे भगवान शिव जी की प्रतिमा ध्यान और अल्लड   मुद्रा में विराजमान है। इसे मिराज ग्रुप के सी एम डी मदनलाल पॉलिवाल के द्वारा बनवाया गया है। इस मूर्ति की दर्शन 20km की दूरी से किया जा सकता हैं। इसे बनाने में लगभग 10 वर्ष से ज्यादा लगा है। इसकी नींव 2012 ई में रखा गया था। 

शिव जी के प्रतिमा का वजन लगभग तीन हजार टन है। इसे बनाने में लोहा, स्टील और जिंक का इस्तेमाल किया गया है। इस प्रतिमा का रंग कॉपर है। इस प्रतिमा का डिजाइन विंड टनल टेस्ट ऑस्ट्रेलिया में करवाया गया है। बरसात और धूप में भी इस प्रतिमा पर कोई असर नहीं होगा। 250km की तेज रफ्तार आँधी- तूफान भी इसका कुछ नही बिगाड़ पायेंगे। इसमें 280 फीट  ऊँचाई तक लिफ्ट लगा है। 

भगवान शिव की प्रतिमा के अभिषेक के लिए 5 - 5 हजार लीटर  क्षमता के दो बड़े तालाब बनाये गए हैं। इस लिफ्ट से श्रधालु अरावली की पहाड़ी का नजारा देख सकेंगे। 

कर्नाटक के मरुदेश्वर् मंदिर मे 123 फीट ऊँचा भगवान शिव की प्रतिमा तो नेपाल में कैलाश मंदिर में 143 फीट ऊँचाई फिर तमिलनाडु में आदियोग् मंदिर में 112 फीट ऊँची भगवान शिव की प्रतिमा है जबकी मोरिशस मे मंगल महादेव की 120 फीट ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा विराजमान हैं। तत्काल पूरे विश्व में सबसे ऊँची भगवान शिव की प्रतिमा 369 फीट ऊँची है। जो राजस्थान नाथद्वारा मे स्थापित है। प्रकाश पर्व दिवाली

यहाँ लगभग बीस देशों से भक्तजन पहुँच रहे हैं। यहाँ रोज़ लगभग एक लाख लोगो के  भोजन की व्यवस्था है। (दैनिक भास्कर पेज १.28oct) इस भगवान शिव की प्रतिमा का दर्शन 20km दूर से ही बिल्कुल साफ तौर पे किया जा सकता है। बहुत ही अद्भुत कला का परिचय देता है ये कलाकृति🙏तिलडीहा शक्तिपीठ

Disclaimer- उपरोक्त जानकारी विभिन्न माध्यमो से संकलित है। 🙏 उम्मीद है पसंद आयेगा। सिर्फ संकलित जानकारी पुष्टि नहीं। 


कोई टिप्पणी नहीं:

represented by qrb

अरावली पर्वत

Aravali Hills view for nature and travel blog                          🌍अरावली पर्वत 🌎 हरे-भरे अरावली पहाड़ और प्राकृतिक दृश्य अरावली पर्व...